Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Huge demand for electric scooter in Agra. Diwali will be a bumper sale…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra News: Huge demand for electric scooter in Agra. Diwali will be a bumper sale…#agranews

189

आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटर की जबरदस्त डिमांड. हर महीने 700—800 ई—स्कूटर हो रहे सेल. दिवाली होगी बंपर सेल वाली…सबसे अधिक इसकी मांग

आगरा के लोगों पर इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है. जबर्दस्त लुक्स और शानदार फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है. ये डिमांड सिर्फ आगरा में ही नहीं है बल्कि पूरे यूपी के अंदर है. यानी लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों की अपेक्षा आगरा में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी की सेल इस समय है.

तेजी से बढ़ी डिमांड
आगरा के बाई पास रोड खंदारी स्थित कंसल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड एथर एनर्जी के अधिकृत विक्रेता अभय अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड सबसे अधिक आ रही है. आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल न सिर्फ पर्यावरण की इस विकराल समस्या का हल है, बल्कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के असर को भी कम करते हैं. उन्होंने बताया कि आज इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी उन शुरुआती चुनौतियों से आगे बढ़ कर तेजी से आगे बढ़ रहा है. तभी तो अब रिक्शे के साथ साथ ई-रिक्शा भी आपको दिख ही जाता है, अब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर भी आस पास से सामान लाने से आगे बढ़ कर ऑफिस आने -जाने में भी काम आ रहे हैं.

हर महीने 700 से 800 ई स्कूटर की सेल
अभय अग्रवाल के अनुसार आगरा में हर महीने करीब 700 से 800 ई—स्कूटर सेल हो रहे हैं. दिवाली पर लक्ष्य 1200 से 1500 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल का है. खासकर आगरा के युवाओं ने इसको अपनी पहली पसंद बनाया है. युवतियों और महिलाओं के अलावा स्टूडेंट्स में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे ज्यादा डिमांड है. जहां पहले एक्का दुक्का ऑप्शन होते थे, अब आपके सामने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भरमार हैं, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए लोन लेने की बहुत से ऑप्शन हैं.

फैमिली स्कूटर बना रिजता
एथर एनर्जी ने भी फैमिली स्कूटर के रूप में रिजता को पेश किया है. एथर का नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज़ता बुकिंग के साथ साथ शोरूम पर टेस्ट ड्राइव एवं डिस्प्ले हेतु उपलब्ध है. यह स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट के साथ साथ स्किड कंट्रोल , पिंग माई स्कूटर,अलेक्सा स्किल्स, ओन बोर्ड गूगल मैप,व्हाट्स अप ऑन माय डैशबोर्ड एवं अन्य फीचर्स के साथ मौजूद है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!