आगरालीक्स ….एमपी सिविल जज में 28 वीं रैंक प्राप्त करने वाले अंकित जैन ने सिविल जज की शपथ ली। चीएफ जस्टिस रवि मलिमठ ने अंकित जैन सहित नियुक्त किए गए सिविल जजों को शपथ दिलाई।

आगरा के छीपीटोला निवासी अंकित जैन पुत्र जिग्नेश जैन ने मध्य प्रदेश सिविल जज एग्जाम में 28 वीं रैंक प्राप्त की थी। अंकित जैन ने जीआईसी से 12 वीं की। आगरा कालेज से एलएलएम और आंबेडकर विवि से एमएसडब्ल्यू की डिग्री ली थी। उनके परिवार में कोई और लॉ के क्षेत्र में नहीं हैं, उनका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग परिवार का है। अंकित जैन की उपलब्धि पर जीआईसी के पूर्व छात्र डीएन दुबे, पंकज शर्मा, इंजीनियर पीके गुप्ता ने बधाई दी है।