आगरालीक्स…दो हजार के नोट बदलने बैंक जा रहे हैं तो जरा ठहरिए। अभी तीन दिन करना होगा इंतजार।
2000 के नोट के प्रचलन से बाहर होने की सूचना मिलने के बाद अगर आप कल ही बैंक में नोट बदलने के लिए जा रहे हैं तो ठहरिए क्योंकि बैंकें अभी आपके 2000 नोट को एक्सचेंज नहीं करेंगी. गाइडलाइंस के अनुसार आने वाली 23 मई से ही कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में जाकर 2000 के नोट को एक्सचेंज करा सकता है और इसके लिए अभी तीन दिन शेष हैं. 30 सितंबर तक आप 2000 के नोटों को एक्सचेंज करा सकते हैं.
बैंक ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे।
- 2000 रुपये के नोटों को बैंक खाते में जमा करने या बदलने के लिए किसी भी प्रकार के केवाईसी या अन्य नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
बैंक ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे। - 2000 रुपये के नोटों को बैंक खाते में जमा करने या बदलने के लिए किसी भी प्रकार के केवाईसी या अन्य नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी।