Wednesday , 28 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Cruelty crossing video: The doctor ran the car after tying the street dog, case filed against doctor…#videonews
टॉप न्यूज़देश दुनिया

Cruelty crossing video: The doctor ran the car after tying the street dog, case filed against doctor…#videonews

272

आगरालीक्स…क्रूरता की हदें पार करने वाला वीडियो. जोधपुर के एक जाने माने सर्जन ने एक स्ट्रीट डॉग को दी ऐसी सजा जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे…जानें क्या है मामला..वीडियो भी देखें

राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. जोधपुर के जाने माने एक सर्जन ने स्ट्रीट डॉग को ऐसी सजा दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. डॉग की गलती इतनी थी कि वह अक्सर डॉक्टर के घर में घुस जाता था. इससे गुस्साए डॉक्टर ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर अपनी कार में बांधकर काफी दूर तक दौड़ाया. लोगों ने जब यह देखा तो बाइक सवार लोगों ने किसी तरह कार के आगे बाइक लगाकर रोका. घटना में कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया. डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये है पूरा मामला
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्प्टिल में डॉ. रजनीश गालवा बतौर प्लास्टिक सर्जन सर्विस देते हैं. डॉ. रजनीश जाने माने चिकित्सक हैं और शहर की सबसे पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हैं. बताया जाता है कि एक कुत्ता अक्सर डॉक्टर साहब के घर में घुस जाता था. रविवार को भी कुत्ता घर में घुस आया तो इसे देखकर डॉक्टर का पारा गरम हो गया और उन्होंने गुस्से में आकर रस्सी ली और कुत्ते के गले में बांध कर उसे घसीटते हुए बाहर लेकर आए. इसके बाद उन्होंने रस्सी का दूसरा छोर अपनी कार से बांध दिया और कार को तेज गति से दौड़ाने लगे. कुत्ता बुरी तरह से कार के पीछे भागता रहा. कार की स्पीड तेज होने से वह बीच-बीच में सड़कर पर घिसटने भी लगा, जिससे उसके शरीर पर जख्म हो गए.

कुछ बाइक सवारों ने ये देख लिया तो उन्होंने डॉक्टर को रोकने का प्रयास किया लेकिन डॉ. रजनीश गालवा कार को भगाते रहे. बाद में बाइक सवारों ने अपनी बाइक कार के आगे ले जाकर खड़ी कर दी जिसके बाद जाकर कार रूकी. डॉक्टर गालवा ने इसका विरोध किया और रोकने वाले लोगों से उनकी बहस भी हुई. सूचना पर डॉग होम फाउंडेशन के मेंबर भी वहां आ गए. बहस होती देख डॉक्टर ने खुद ही पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोप है कि घायल कुत्ते के लिए आई एंबुलेंस को पुलिस ने रोक लिया जिसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने मनेका गांधी को फोन कर दिया. एसएचओ के पास मेनका गांधी का फोन आया जिसके बाद एंबुलेंस को छोड़ा गया. फाउंडेशन के सदस्यों ने थाना पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दी है. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल कुत्ते का डॉग होम फाउंडेशन में इलाज चल रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!