आगरालीक्स…आगरा में सर्दी का आगाज. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे पहुंचा. दिन में भी महसूस हुई सर्दी…जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में सर्दी का आगाज हो गया है. रविवार दोपहर को दिन में धूप का प्रभाव नाममात्र रहा. लोगों को आज दिन में भी सर्दी महसूस हुई. रात का तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही जमकर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 15 नवंबर तक दोपहर को भी अच्छी खासी सर्दी महसूस होने लगेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/11/25) 27.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/11/25) 12.5
Departure from Normal(oC) -2.1