आगरालीक्स…आईएमए आगरा के चुनावों की घोषणा, 20 सितंबर तक होंगे नामांकन, 6 अक्टूबर को मतदान. जानें कितने पदों के लिए हैं चुनाव और कितने डॉक्टर डालेंगे अपना मत
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के चुनाव कार्यक्रम आज जारी कर दिए गए हैं. आईएमए के चुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर को होगा और इसी दिन शाम को परिणाम की घोषणा कर दी जाएगाी.
जारी कार्यक्रम के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 20 सितंबर को शाम पांच बजे तक है. 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि 29 सितंबर शाम पांच बजे तक है. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 29 सितंबर को होगी. चुनाव अधिकारी डॉ. आरएम पचौरी होंगे. मतदान 6 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में होंगे. छह अक्टूबर को हीरात को परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.
