आगरालीक्स ….आगरा में सुबह सुबह धुंध छा रही है, सतर्क रहें, तापमान भी गिरा, जानें आज का मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार सुबह 7.30 बजे तक धुंध छाई रही। ठंडी हवा भी चली, इससे सुबह टहलने जाने वालों को परेशानी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप तेज हो जाएगी। तापमान भी बढ़ेगा।

तीन नवंबर तक का जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने तीन नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट आएगी लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Oct 19.0 33.0 Clear sky
30-Oct 18.0 33.0 Clear sky
31-Oct 18.0 32.0 Clear sky
01-Nov 18.0 33.0 Clear sky
02-Nov 18.0 33.0 Sunny Day
03-Nov 18.0 33.0 Sunny Day