Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: In Agra, girlfriend along with her ex-boyfriend murdered a young man…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: In Agra, girlfriend along with her ex-boyfriend murdered a young man…#agranews

431

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, जिसे प्यार करता था उसी प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी के साथ करा दी बेरहमी से हत्या. शव को झाड़ियों में फेंका…कारण भी चौंकाने वाला

आगरा में आटो चालक बिलाल की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बिलाल आटो चलाता था और 20 जून को सुबह आटो लेकर गया था लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा. अगले दिन ताजगंज के पंचवती के पास उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला था. मृतक की बेरहमी से हत्या की गई थी और उसका पूरा शरीर खून से लथपथ मिला था. मृतक बिलाल की मां ने थाना ताजगंज में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.

हत्यारोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने सोमवार को इस हत्या का खुलासा करते हुए सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी आमिर खान पुत्र जहीर खान को सर्किट हाउस के गेट के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ी पत्तियों के नीचे से एक ब्लेड जिस पर खून लगा है तथा थोड़ी आगे प्लाट की बाउन्ड्री के पास पेड़ों के नीचे से झाडियो में से 01 छुरी (आलाकत्ल) बरामद की गयी.

प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी से कराया मर्डर
गिरफ्तार आमिर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि फरमान पुत्र अहमद हसन निवासी- बाग राजपुर पक्की सराय थाना ताजगंज आगरा से अभियुक्त की दोस्ती पिछले करीब 10 वर्षो से है, दोनों टंकी वाले पार्क के पास पत्थर की पच्चीकारी का काम करते थे. अभियुक्त अब चमरौली में पत्थर का काम करता है तथा फरमान पिछले काफी समय से कार डेकोरेशन का काम प्रतापपुरा चौराहे के पास करता है। लगभग 5-6 वर्ष पहले से फरमान अपनी मौसी की लडकी से प्रेम संबध में था तथा बातचीत करता था. इस बात की जानकारी आमिर को भी थी. लगभग 15 दिन पहले फरमान ने आमिर को बताया कि मेरी मौसी की लडकी एक लडके से और रिलेशनशिप में है, जिसका नाम- बिलाल है जो शहीद नगर का रहने वाला है तथा ओटो चलाता है. उसने बताया कि बिलाल अब फरमान की प्रेमिका को काफी तंग व परेशान कर रहा है. फरमान की प्रेमिका अब बिलाल के साथ नहीं रहना चाहती है.

पूर्व प्रेमी के साथ प्रेमिका ने रची साजिश
तब अभियुक्त आमिर खान, फरमान व फरमान की प्रेमिका ने बिलाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, फरमान की प्रेमिका द्वारा अभियुक्त- आमिर खान तथा फरमान को बिलाल के ऑटो का नम्बर तथा मोबाईल नम्बर आदि उपलब्ध कराये गये. उसके बाद फरमान ने बिलाल के आस-पास घूमकर उससे बात-चीत करना चालू किया तथा काम आदि दिलाने के बहाने से उससे दोस्ती कर ली. 20 जून को आमिर खान तथा फरमान, फरमान की प्रेमिका को बताकर सीएनजी पेट्रोल पम्प के पास आये जहाँ पर अक्सर बिलाल अपना ऑटो लेकर खड़ा होता था. दोनों अभियुक्तों ने बिलाल के साथ काम के सिलसिले में बातचीत करने तथा पार्टी के बहाने से बिलाल के ऑटो में बैठकर जोनल पार्क चौपाटी की तरफ चल दिये. रास्ते में अभियुक्त ने ऑटो से उतर कर दुकान से नमकीन व पानी की बोतल, सिगरेट तथा डिस्पोजल गिलास आदि सामान खरीदे थे और बिलाल व फरमान ओटो में ही बैठे रहे. फिर तीनों लोग जोनल पार्क चौपाटी के सामने सूनसान पडी जगह पर ओटो खड़ा करके शराब पार्टी करने लगे.

नशे में की हत्या
जब बिलाल अधिक नशे में हो गया तो दोनों अभियुक्तों ने मौका पाकर प्लान के अनुसार ईट से बिलाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया तथा उसे पार्क के अन्दर ले जाकर छुरी व ब्लेड से उसकी गर्दन तथा हाथों को काटकर उसकी हत्या कर शव को वही छिपा दिया तथा छुरी व ब्लेड को अभियुक्त ने घटना स्थल के पास पार्क में एक पेड़ के नीचे छिपाकर वहाँ से दोनों अभियुक्त फरार हो गये. अभियुक्त से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज से प्रकाश में आये शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
आमिर खान पुत्र जहीर खान निवासी टीले वाली दरगाह हरी मजार के पास शहीद नगर थाना सदर
बाजार आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!