आगरालीक्स…आगरा में भूवेश ने जीती कैरम प्रतियोगिता मैच और चेयरमैन इलेवन व सेक्रेटरी इलेवन का फुटबॉल मैच रहा टाई. 77वें सीए स्थापना दिवस पर खेल दिवस का किया आयोजन
द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 77वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर सीए माह के अंतर्गत सोमवार को खेल दिवस मनाया गया । जिसमे वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, चेस, कैरम, सुडोकू जैसे खेल की प्रतियोगिताओं में पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि खेल भावना के साथ सभी प्रोफेशनल सीए ने खेलों में प्रतिभाग किया। पालीवाल पार्क में आयोजित वॉलीबॉल में भूपेंद्र वारियर्स की टीम को 27-24 अंक से विपुल विक्टोरियस ने जीत दर्ज की। दयालबाग स्थित खेलगांव में आयोजित फुटबॉल मैच में चेयरमैन इलेवन और सेकट्री इलेवन के बीच हुआ मैच 2-2 अंक के आठ टाई हो गया।
सचिव सीए अंकित मित्तल ने बताया कि सुडोकू में रीवा गोयल प्रथम और शमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। सीए भवन पर चेस में 12 मैच में सेमीफाइनल में जितेन्द्र पोपटानी, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और रोहन जैन ने अपनी जगह बनायी। कैरम में 15 मैच में फाइनल मैच में भावेश सुथैल विजेता और रिहान ख़ान उपविजेता बने। दौड़ में 50 मीटर बालक वर्ग में अमोख अग्रवाल प्रथम, राज्ञा सिंघल, द्वितीय रहे। 100 मीटर में अविरल मिश्रा व प्रभूत अग्रवाल प्रथम, अध्विक मिश्रा व अक्षत अग्रवाल द्वितीय रहे। 200 मीटर रिले रेस में गौरव सिंघल व रवि सिंघल प्रथम और पुनीत अग्रवाल व विवेक जैन द्वितीय रहे । 200m कपल रिले रेस में तुषार अग्रवाल व अस्मिता शर्मा प्रथम, आकाश जैन व यशी जैन द्वितीय रहे। फीमेल 100 मीटर रेस में साक्षी गुप्ता प्रथम और यशी जैन द्वितीय रही । 100 मीटर पुरुष वर्ष में रोहित दुआ प्रथम और अंकुर सिंघल द्वितीय रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सचिन बुबना, आयुष गोयल, साक्षी जैन, सौरभ नारायण सक्सेना, प्रार्थना जल्लान, गौरव मल्होत्रा, विश्वेंद्र शर्मा, निखिल गर्ग, प्रशांत शर्मा, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।