फिरोजाबादलीक्स…बीच सड़क पर पति—पत्नी में हुई लड़ाई. पति ने पत्नी को जमकर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग. एक घंटे तक चलता रहा ड्रामा…
आगरा से सटे टूंडला जिले में पति—पत्नी के बीच सड़क पर लड़ाई हो गई. गुस्साए पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. करीब एक घंटे तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही. इस दौरान लोग बस तमाशबीन बने रहे. सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया और दोनों को वहां से रवाना किया. मामला टूंडला के बस स्टैंड के पास का है. सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एटा के रहने वाले पति—पतनी स्टेशन रोड से पैदल आपस में विवाद करते हुए बस स्टैंड तक पहुंच गए. यहां पहुंचते ही गुस्साए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. पति—पत्नी के बीच मारपीट होते देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने उनसे मामला पूछा जरूर लेकिन पति द्वारा पत्नी को पीटने से रोकने की उन्होंने कोशिश नहीं की. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूछे जाने पर पति ने बताया कि उसके ससुराली पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बना रहे हैं. वह उसे घर ले जाने के लिए कहता है लेकिन वह नहीं जाती. बाद में पुलिस के समझाने पर वह पत्नी के साथ वहां से चला गया.