आगरालीक्स..Agra News : आगरा में इनफर्लिटी के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं तो इलाज की सुविधाएं भी बढ़ी हैं। ( Agra News : Infertility cases increases in Agra#Agra)
अधिक उम्र में शादी, बदली जीवनशैली और अत्यधिक तनाव से महिला और पुरुषों में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। शादी के बाद प्रिग्नेंसी न होने पर कपल्स डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं, कई तरह की ऐसी बीमारियां होती हैं जिनके कारण भी प्रिग्नेंसी नहीं होती है। यहां तक कि फोलिक एसिड की कमी के कारण भी बांझपन की समस्या बढ़ी है।
प्रिग्नेंसी ना होने पर डॉक्टर को दिखाएं
जिन कपल्स को शादी के एक साल बाद प्रिग्नेंसी नहीं हो रही है उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जिससे दवाओं से ही प्रिग्नेंसी संभव हो सकेगा।