Sunday , 6 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 76th Republic Day celebration in Agra, Address all complaint says DM#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 76th Republic Day celebration in Agra, Address all complaint says DM#Agra

403

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम ने कहा कलेक्ट्रेट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात जरूर सुनें, आमजन के लिए कलेक्ट्रेट एक महत्वपूर्ण अंग है, यहां व्यक्ति आशा और उम्मीद से आता है, लोगों की जिंदगी सुगम बनाएं। ( Agra News : 76th Republic Day celebration in Agra, Address all complaint says DM#Agra)

 कहा कि आज हमारे देश में अपने संविधान को अपनाकर प्रजातंत्र व्यवस्था को लागू किया अर्थात जनता,आमजन द्वारा संविधान शासन को अंगीकृत किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों से परिवार और परिवार मिलकर समाज बनता है तथा समाज से एक राष्ट्र का निर्माण होता है इसी प्रकार राष्ट्र को संचालित तथा आगे बढ़ाने में राजनैतिक दल, सामाजिक संस्थाएं, संगठन, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया आदि सभी मिलकर कार्य करते हैं ये सभी एक दिशा में कार्य करें इसकी व्यवस्था हमारा संविधान देता है। संविधान की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि मजबूत संविधान से ही हमारा देश लगातार आगे उन्नति कर रहा है विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कृषि, अंतरिक्ष, परमाणु शक्ति, डेयरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में देश ने आजादी के बाद उत्तरोत्तर प्रगति तथा विकास किया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों का आह्वान किया कि प्रत्येक कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्ति की बात जरूर सुनें, आमजन के लिए कलेक्ट्रेट एक महत्वपूर्ण अंग है, यहां आशा और उम्मीद से व्यक्ति आता है,हो सकता है उसका कार्य आपकी क्षमता अधिकार क्षेत्र से बाहर हो,आप उसकी बात सुन लीजिए उसे आगे का रास्ता बताएं, गाइड कर दीजिए , इससे उसकी जिंदगी सुगम बन जाएगी,यही गुड गवर्नेंस है, आमजन के लिए छोटी छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं आप जनपदीय सेवा में हैं आप सौभाग्यशाली हैं,आपको सेवा व मदद का मौका मिला है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद द्वारा विकास के सभी पैरामीटर्स राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, आईजीआरएस, फॉर्मर्स आईडी आयुष्मान कार्ड आदि में उन्नति की है प्रत्येक माह रैंकिंग में सुधार हुआ है आप सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए यही गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) जुबेर बेग, नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान,एसीएम अभय सिंह, रतन वर्मा, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को भारी बारिश का यलो अलर्ट. 24 घंटे...

बिगलीक्स

Agra News Live: SGST Team found Rs 5 crore 220 KG silver in Bus, Investigation going on

आगरालीक्स आगरा में बस में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Man falls in drain with bicycle, Rescue

आगरालीक्स आगरा में बारिश से पानी भर जाने पर नाले में साइकिल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Ahemdabad & Hyderabad Flight May start from October 2026

आगरालीक्स आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फिर से शुरू हो...

error: Content is protected !!