आगरालीक्स…आगरा में मेडिकल स्टोर पर हॉस्पिटल सप्लाई की दवाएं मिलने के बाद जांच जारी. दवाओं के स्टॉक में मिला अंतर, कल भी चलेगी जांच
फव्वारा दवा बाजार स्थित अंकुर अग्रवाल के वरदान मेडिकल एजेंसी में शुक्रवार को जार जारी रही. गुरुवार को टीम ने यहां से दो नमूने और 12 डिब्बे एंटीबायोटिक दवा के जब्त किए हैं और मेडिकल स्टोर पर सील लगा ली है. शुक्रवार को पूरे दिन जांच जारी रही दवाओं के स्टॉक में अंतर मिला है. स्वास्थ्य विभाग की यह जांच कल शनिवार को भी चलेगी सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, मुख्यालय से फव्वारा दवा बाजार स्थित अंकुर अग्रवाल के वरदान मेडिकल एजेंसी की जांच करने के निर्देश दिए गए थे. मैनपुरी के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार और आगरा के औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने आठ घंटे तक वरदान मेडिकल एजेंसी की जांच की. टीम को मेडिकल एजेंसी से ईएसआई हॉस्पिटल सप्लाई नोट फोर सेल की मुहर लगी एंटीबायोटिक जोस्टैन ओ टैबलेट के 12 डिब्बे मिले, इन्हें टीम ने जब्त कर लिया है. ये दवाएं ईएसआई हास्पिटल से मरीजों को फ्री देने के लिए सप्लाई की जाती हैं. ओरोफर एक्सीएम टैबलेट के नमूने जांच को लिए गए हैं. इसका नेटवर्क खंगाला जाएगा कि सरकारी अस्पताल की दवाएं बाजार में बिक्री के लिए कैसे पहुंच गईं।