आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में करमचंदानी बास्केटबॉल कप में लॉरेंस यूनाइटेड और पॉल्स टाइटन ने जीते मैच.
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए स्कूल में आयोजित करमचंदानी बास्केटबॉल कप में दो लीग मैच खेले गए. पहले लीग मैच एकतरफा रहा और लॉरेंस यूनाइटेड ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 37-7 से पराजित किया. लॉरेंस यूनाइटेड के केशव यादव को स्टार्स वर्ग का और ताहिर अहमद को लीजेंड वर्ग का प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व छात्र नितिन मेहरोत्रा ने दिया. फ़्रांसिस एवेंजर्स के रिधिम गर्ग ने 2 और निष्कर्ष दोनेरिया ने 5 अंक अर्जित किये. दूसरा मैच पीटर्स सुपरकिंग्स और पॉल्स टाइटन के बीच खेला गया जिसमे पॉल्स टाइटन ने 25-20 से विजय प्राप्त की. लीजेंड वर्ग में अमर नायर ( 8 अंक) को और स्टार्स वर्ग में आकाश उपाध्याय (6 अंक) को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व छात्र प्रद्युम्न चतुर्वेदी द्वारा दिया गया. पीटर्स सुपरकिंग्स के शिराज़ और निनाद ने 7-7 व अमन गुप्ता ने 5 अंकों ने अंकों का योगदान दिया.
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य फादर डॉ. एल्विन पिंटो, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, रामानंद चौहान, सी.ए. अनमोल कोहली, अमित गुप्ता, अमित शुक्ला, कौशलेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह, प्रदीप चौहान, अंकुर अग्रवाल, तरुण वर्माआदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. | कल पहला मैच दोपहर 2:30 बजे से पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड और दूसरा मैच 3:30 बजे से पीटर्स सुपरकिंग्स और फ़्रांसिस एवेंजर्स के मध्य खेला जायेगा.
