आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉर्जेस कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस. स्टूडेंट्स ने नाटक के जरिए खूबसूरती से पेश की क्रिसमस की कहानी…
सेन्ट जॉर्जेस कॉलेज, बालूगंज, आगरा के 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में "इण्डियन पोस्टल सर्विस " के सानिध्य से "पोस्टल कवर एन्वलप" का विमोचन किया गया। इस अवसर पर द राइट रेव्ड़ डॉ पीपी हाबिल, डॉ अविनाश चन्द, रेव्ड हेराल्ड अविताभ, आशीष हाबिल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया, शशि उत्तम (निदेशक, पोस्टल सर्विस, आगरा रीजन), अभिषेक श्रीवास्तव (सीनियर सुपरिटेंडेंट, पोस्टल सर्विसेज, आगरा डिवीजन), शशिकान्त जैन (सीनियर पोस्टमास्टर, आगरा हैड ऑफिस) की उपस्थिति में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसी क्रम में सेंट जॉर्जेस कॉलेज, बालूगंज, आगरा में क्रिसमस त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के गायन समूह नें मनमोहक क्रिसमस गीत "प्यारी रात", "दे दी आवाज़ फरिश्तों ने", "बात यीशू मसीह के जन्म की कहानी" आदि गाकर वातावरण को मधुर संगीत से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने क्रिसमस की कहानी के सार को बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कक्षाओं को जीवंत सजावटों से सजाया गया जिससे पूरे विद्यालय में एक रंगीन और उत्साहपूर्ण वातावरण छा गया।

क्रिसमस के अवसर पर "आदान-प्रदान पार्टी" का आयोजन किया गया जिसमें मौसमी व्यंजन, स्वादिष्ट पकवान का सभी अध्यापक गणों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर आनंद लिया एवं उनमें एकजुटता और सामूदायिक भावना का संचार हुआ।