आगरालीक्स…आगरा में मृदंग मंजीरों संग कीर्तन करते हुए निकले भगवान श्रीजगन्नाथ के श्रद्धालु. रथयात्रा की आमंत्रण यात्रा का जगह—जगह हुआ स्वागत
मृदंग और मंजीरों के कीर्तन पर झूमते भक्तजन। सिर पर विराजमान श्रीजगन्नाथजी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए श्रीहरि के बुलावे को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने शहर भर के श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… का कीर्तन करते हुए शहर के पुराने बाजार में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। सिंधी बाजार पीपल वाले गेट से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ आरएसएस के ब्रज प्रांत प्रमुख केशव शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा ने फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर विराम लिया।

इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के नेतृत्व में उत्साह व उमंग के साथ 20 जून को आयोजित की जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। हरि बोल व हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे राम हरे राम … के कीर्तन के साथ भव्य आमंत्रण यात्रा देखने के लिए लोग अपने प्रतिष्ठान छोड़कर बाहर आ गए वहीं कुछ लोग भक्तिमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए भी नजर आए। सभी श्रद्धालुओं को 20 जून को बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होने वाले श्रीजगन्नाथ रखयात्रा महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, अखिल बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमित बंसल, बृजेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, शैलेस बंसल, संजय बंसल, रमेश यादव, विकास बंसल लड्डू, अनिल जैन, राजीव मल्होत्रा, संजय कुकरेजा, सूरज प्रभुजी, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित

18 जून को नयन उत्सव, 20 जून को निकलेगी रथयात्रा
18 जून को कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में नयन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग दर्शन देंगे। इस मौके पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन होगा। 17 जून को बल्केश्वर महादेव मंदिर से शाम 4.30 बजे आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
