आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 2.30 घंटे और सीएम योगी आदित्यनाथ 3 घंटे रहेंगे। 50 हजार लोगों की भीड़, 16 पार्किंग स्थल, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम। ( Agra News : Vice President Jagdeep Dhankhar, CM Yogi inaugurate Ahilyabai Holkar 300th Jayanti programme, Full detail#Agra )
आगरा में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर जीआईसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुधेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के स्वागत के लिए दोपहर एक बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। आयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हैं, 50 हजार लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारी की गई है।
ढ़ाई घंटे रहेंगे उपराष्ट्रपति और तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगरा में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सीएम योगी तीन घंटे. सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर लखनऊ से खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचेंगे और यहीं उपराष्ट्रपति के आने तक रहेंगे. उपराष्ट्रपति दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट उतरेंगे, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हेंगे. उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और महाराष्ट्र के विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी आएंगे. दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक यहां रहेंगे. इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट पर सभी रवाना हो जाएंगे. दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां सीएम योगी उपराष्टपति को विदा करेंगे. 4 बजे उपराष्ट्रपति का प्लेन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. इसके 15 मिनट बाद सीएम योगी भी लखनऊ के लिए राजकीय विमान से प्रस्थान करेंगे.
जानें कहां होगी पार्किंग
वीआईपी व पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्किंग व्यवस्था। जूता प्रदर्शनी पार्किंग (50 कार ) ।सांसद व विधायकगणों की पार्किंग। पंजाबी भवन के बगल में समाधि स्थल (50 वीआईपी कार ) ।
सरकारी वाहनों एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों के वाहनों को पार्क कराया जाएगा। डायट कॉलेज पार्किंग (30 कार व 300 बाइक) I
सिकंदरा, बोदला, फतेहपुर सीकरी, किरावली की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। कोठी मीना बाजार पार्किंग(300 बस व 400 बाइक ), अग्रसेन भवन पार्किंग ( 20 कार व 50 बाइक ) |
शमशाबाद व फतेहाबाद रोड व मधुनगर रोड, एनएच व भगवान टॉकीज की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पार्किंग (100 बस / कार), पुलिस हॉस्पिटल पार्किंग (50 कार व 100 बाइक ), शिक्षा भवन पार्किंग ( 300 बाइक ), नॉर्थ ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग ( 30 बस व 200 बाइक), खण्डेलवाल सेवा सदन (200 बाइक), बाइक राधा बल्लभ इण्टर कॉलेज (250 बाइक) ।
रैली में आए दोपहिया वाहन (जैसे बाइक, स्कूटी, साइकिल ) को कलेक्ट्रेट पार्किंग, तहसील पार्किंग, जीआईसी इंटर कॉलेज पार्किंग, अशोक नगर रोड पार्किंग, माथुर वैश्य धर्मशाला पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।