Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Japanese Tourist Complaint of misbehave by Taxi driver in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Japanese Tourist Complaint of misbehave by Taxi driver in Agra #agra

168

आगरालीक्स…. जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भारत दौरे पर हैं, इसी बीच आगरा में दो जापानी पर्यटकों के साथ अभद्रता, वसूली, पुलिस चौकी पहुंचे जापानी पर्यटक, अतिथि देवो भव की भूमिका में आगरा पुलिस।

जापान के प्रधानमंत्री​ फूमियो किशिदा दो दिवसीय भारत के दौरे पर दिल्ली में हैं, वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई अहम मुददो पर बात की।
जापानी पर्यटकों से दिल्ली के टैक्सी चालक ने आगरा कैंट पर की अभद्रता, तीन हजार वसूले
सोमवार शाम को आगरा कैंट स्टेशन स्थित पुलिस चौकी पर दो जापानी पर्यटक पहुंचे, जापनी पर्यटकों ने अपने नाम Teaese

और Sakamaro Kota बताए ।उन्होंने बताया कि वे 16 मार्च को दिल्ली आए थे। उन्हें आगरा के साथ ही जयपुर और मुंबई घूमने जाना था, उन्होंने टैक्सी के लिए एक लाख रुपये का पेकेज लिया। दिल्ली से टैक्सी से जयपुर गए, वहां से शनिवार शाम को आगरा आ गए। आगरा में एक होटल में ठहरे, ताजमहल और आगरा किला देखने के बाद सोमवार को उन्हें दिल्ली जाना था। जापानी पर्यटकों का आरोप है कि टैक्सी चालक ने उनसे 25 हजार रुपये मांगे, उन्होंने एक लाख रुपये में टूर पैकेज लेने की बात की कहा कि वह पहले ही भुगतान कर चुके हैं। इस पर टैक्सी चालक ने उनके साथ अभद्रता कर दी, मारने पर उतारू हो गया। पर्यटकों से तीन हजार रुपये वसूल लिए।
भागकर पहुंच गए पुलिस चौकी
दोनों जापानी पर्यटक भागकर आगरा कैंट पुलिस चौकी पहुंच गए, यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी बात बताई। आगरा पुलिस अतिथि देवो भव की भूमिका में आ गई। दोनों जापानी पर्यटकों को होटल में ठहरा दिया है। मंगलवार को आगरा पुलिस उन्हें अपने साथ दिल्ली लेकर जाएगी, पर्यटकों से तहरीर ली गई है। सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद का मीडिया से कहना है कि तहरीर ले ली गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!