आगरालीक्स….Agra News: वीडियो आगरा में ज्वैलर्स के चार साल के बेटे को किडनैप कर दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, पुलिस की 10 टीमें लगीं, आठ घंटे में बच्चे को कराया मुक्त। ( Agra News: Jeweller four Year old son free from kidnappers, Two arrested in police encounter, Video#Agra )
आगरा के यमुना पार के सुशील नगर में सोनू वर्मा अपनी पत्नी कामिनी और चार चाल के बेटे जय वर्मा के साथ रहते हैं, उनकी प्रकाश नगर में राधे राधे ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर पिता निहाल सिंह, मां पदमा और छोटा भाई गगन रहता है। शुक्रवार दोपहर एक बजे जय अपने घर से 100 मीटर दूर दादी के घर पर जा रहा था, इसी दौरान एक युवक उसे अपने साथ ले गया। जय वर्मा का किडनैप करने के बाद व्हाटस एप पर कॉल कर दो लाख की फिरौती मांगी।
10 टीमें लगाई गईं, आठ घंटे में बच्चा कराया मुक्त
डीसीपी सिटी सोनम कुमार के अनुसार, 10 टीमें लगाई गईं, सर्विलांस टीम भी एक्टिव रही, रात नौ बजे बच्चे को मुक्त करा लिया गया। इसके बाद टीम किडनै करने वालों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गईं। शनिवार सुबह थाना एत्मद्दौला पुलिस टीम व सर्विलांस नगर जोन व एसओजी नगर टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बच्चे का अपहरण करने वाले साबिर व सत्य प्रकाश उर्फ बबलू से मुठभेड़ हो गई, दोनों को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
चाचा ने तीन साथियों के साथ मिलकर कराया किडनैप
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सोनू वर्मा का छोटा भाई गगन कुछ काम नहीं करता है, उसने अपने साथी आकाश, साबिर और सत्य प्रकाश की मदद से अपने भतीजे जय वर्मा को किडनैप कराकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस गगन और आकाश की तलाश में जुटी है।