आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है केसीआई डॉग शो. देशभर से 400 से अधिक श्वान करेंगे प्रतिभाग…जानिए क्या होगा खास
आगरा में केसीआई डॉग शो का आयोजन होने जा रहा है. आगर कैनाइल एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह डॉग शो कल 4 और 5 अक्टॅबर को होटल क्लार्क्स शिराज में होगा जहां देशभर के करीब 400 से अधिक रजिस्टर्ड श्वान प्रतिभाग करेंगे. शो में 40 से अधिक श्वानों की प्रजाति देखने को मिलेगी. यह शो दोनों दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चलेगा. इसमें नगर निगम और पशुपाल विभाग का भी सहयोग रहेगा. यहां रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप भी लगाया जाएगा.
जानिए क्या होगा खास
डॉग शो के पहले दिन यानी 4 अक्टॅबर को जर्मन शेफर्ड स्पेशियलिटी शो, डाबर मैन स्पेशियलिटी शो और साइबेरियन हस्की स्पेशियलिटी शो होगा. इनमें से दो शो के जज जर्मनी से क्रिसशेफ लुडविग और फिलिपिंस से सिडनी बेस्कॉन होंगे.
पांच अक्टूबर को वीगल स्पेशलिटी शो होगा जिसे जज सीवी सुदर्शन करेंगे. इसके अलावा दो आल व्रिड रिंग शेा भी होगा जिसे सीवी सुदर्शन, फिलिप जोन और श्याम मेहता जज करेंगे.