आगरालीक्स….आगरा में कल झमाझम बारिश के बाद रातभर रिमझिम बूंदें बरसीं. तापमान में आई भारी कमी. जानें बारिश को लेकर मौसम अपडेट
आगरा में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश रातभर रिमझिम के रूप में बरसती रही. इससे आगरा का मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के कारण आगरा में गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी भारी कमी आई है. आईएमडी के अनुसार आगरा में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक 15 एमएम बारिश हुई है.
आज शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के अच्छे आसार हैं. अभी भी झमाझम बारिश एक दो दिन हो सकती है. हालांकि इसके बाद कम बारिश होगी और तापमान भी बढ़ेगा
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/07/24) 31.9
Departure from Normal(oC) -6.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/07/24) 27.0
Departure from Normal(oC) 0.7