आगरालीक्स…Agra News : आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। ऐसी बीमारियां बढ़ रही हैं जिनकी रोकथाम संभव है। ( Agra News : Life style associated diseases increases#Agra )
पिछले कुछ सालों में बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं, मरीजों की संख्या भी सरकारी और निजी अस्पतालों में बढ़ रही है। मगर, ये बीमारियां ऐसी हैं जिनकी रोकथाम संभव है।
डायबिटीज, हार्ट डिजीज बढ़े
जीवनशैली में हो रहे बदलाव से डायबिटीज के साथ ही हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे मौत भी हो रही हैं, युवा भी इन बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बीमारियों की रोकथाम हो सकती है लेकिन जिस तरह से खान पान है और चलना बंद हो गया है, युवा बीमारियों से पीड़ित हैं।