Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: The appearance festival of Shri Jagannath ji was celebrated as Mahabhishek Mahotsav (Snan Yatra) in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The appearance festival of Shri Jagannath ji was celebrated as Mahabhishek Mahotsav (Snan Yatra) in Agra…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा में महाअभिषेक महोत्सव (स्नान यात्रा) के रूप में मनाया श्री जगन्नाथ जी का प्राकट्योत्सव. तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से हुआ श्रीजगन्नाथ जी का अभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए दर्शन

सतरंगी पोशाक से सजे और गजानन स्वरूप में श्रंगारित भगवान जगन्नाथ के पट खुलते ही जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा हरे राम, राम राम हरे हरे… के भक्तिमय कीर्तन से परिसर गुंजायमान हो गया। शंखनाद की तरंगों संग गजानन के अलौकिक स्वरूप में बहन सुभ्रद्रा व भाई बलराम संग सिंहासन पर विराजे श्रीजगन्नाथ भगवान के दर्शन कर हर भक्त आनन्दित था। सतरंगी परिधान से श्रंगारित भगवान मानों पूर्णिमा के दिन चंद्रमा समान धरती पर विराजमान थे। वर्ष में एक बार श्रीजगन्नाथ प्राकट्योत्सव के अवसर पर श्रीजगन्नाथ जी के गजानन स्वरूप में दर्शन पाकर हर भक्त धन्य था। कहीं हरे राम हरे कृष्ण… पर झूमते श्रद्धालू तो कहीं हाथों में हरिनाम की मेहंदी लगवाते भक्त। श्रीहरि के पट खुले तो दोनों हाथ ऊपर कर हरि बोल के जयकारों के साथ मानों हर भक्त ने खुद को प्रभु के चरणों में समर्पित कर दिया। भक्ति और श्रद्धा की पावन गंगा की निर्मल धारा श्रद्धालुओं को आस्था के सैलाब बहा ले गई।

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में भगवान जगन्नाथ जी का प्राकट्योत्सव अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा महाअभिषेक महोत्सव (स्नान यात्रा) के रूप में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान का महाअभिषेक वृन्दावन इस्कॉन से आए पंचतत्व प्रभु, हरविजय प्रभु, राधे श्याम महाराज, श्रीनिकेत प्रभु व आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने सम्पन्न कराया। गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा व उड़ीसा की महानदी (मंचनदियों) के जल, पंजामृत व फलों के रस के 251 कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का गजानन स्वरूप में श्रंगार किया किया गया। भक्तों द्वारा तैयार 56 भोग भी लगाए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर हेमलता दिवाकर, नितेश अग्रवाल, शैलेश जी, शैलेन्द्र प्रभु, सुशील, राजेश उपाध्याय, आशु मित्तल, अदिति गौरांगी, संजय कुकरेजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, ज्योति बंसल आदि उपस्थित थीं।

मृदंग और मंजीरों संग महोत्सव स्थल पर पहुंचे श्रीहरि
महाअभिषेक से पूर्व सुबह 11 बजे श्रीहरि को मंदिर से मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन के साथ अभिषेक स्थल महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर लाया गया। जहां अभिषेक से पूर्व मंगलाचरण व गीत गोविन्द का भी आयोजन हुआ। तुलसी जी से स्तवन किया। शोढषो उपचार में 16 प्रकार के उपचार कर वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान का अह्वान किया गया। अंत में वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली गजानन स्वरूप की महाआरती की गई।

श्रीजगन्नाथ जी 26 जून तक ग्रहण नहीं करेंगे चावल, रोटी का भोग
महाअभिषेक महोत्सव के बाद से 26 जून तक श्रीहरि का चावल, रोटी का भोग नहीं लगेगा। मान्यता के अनुसार बीमार पड़े श्रीहरि को इन दिनों खिचड़ी, दलिया, चव्नप्राश, विभिन्न प्रकार के काड़े व अन्य औषधियां दी जाएंगी। भगवान जगन्नाथ 25 जून तक भक्तों को भी दर्शन नहीं देंगे। स्वास्थ ठीक होने के बाद 26 जून को नयम उत्सव में श्रीहरि बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ भक्तों को दर्शन देंगे। 27 जून को बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर से रथयात्रा का आयोजन होगा।

श्रीहरि के नाम की मेहंदी भी लगाई
आगरा। महाअभिषेक महोत्सव में भक्तों ने श्रीहरि के नाम की मेहंदी भी लगाई। माथे पर चंदन लगाकर सभी भक्तों का स्वागत किया गया। बच्चों व भक्तों के लिए श्रीहरि, सुभद्रा व बलराम के विग्रह स्वरूपों संग अभिषेक की व्यवस्था की गई। सभी भक्तजन गोपी ड्रेस व धोती कुर्ता पहनकर भगवान के गजानन स्वरूप के दर्शन करने पहुंचे।

इस्कॉन यूथ फोरम के विद्यार्थियों ने दी भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस्कॉन यूथ फोरम के विद्यार्थियों की मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियों ने हर भक्त का मन मोह लिया। 50 से अधिक विद्यार्थियों ने जब मृदंग और मंजीरे पर हरे राम, हरे कृष्ण…, का संकीर्तन किया तो भक्त भी भक्ति की गंगा में शामिल हो गए। कृष्ण-सत्यभामा और महाभारत के प्रसंगों के मंचन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृति प्रस्तुतियां विभिन्न स्कूलों के इसकॉन यूथ पोरम से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा दी गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!