आगरालीक्स आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की एक साथ 12 थोक दवा की फर्मों पर छापेमारी, नकली और अवैध दवाओं के तार जुड़े होने पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देशन में फव्वारा दवा बाजार में टीमें छापेमारी कर रही है।
आगरा के फव्वारा दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर में प्रदेश के एक दर्जन ड्रग इंस्पेटरों की टीम ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देशन में छापेमारी की। टीम ने कम्बूटोला की छह फर्म, मुबारक महल की तीन फर्म, नबाविया मार्केट सहित 12 फर्मों पर एक साथ टीम जांच में जुटी हुई हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की टीमें दवाओं की खरीद बिक्री के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। लखनऊ, वाराणसी के बाद आगरा में छापेमारीप्रदेश भर में नकली और अवैध दवाओं के कारोबार की रोकथाम के लिए छापेमारी की जा रही है, इसी सप्ताह ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने वाराणसी और लखनऊ की फर्मों पर छापेमारी कर संदिग्ध दवाएं जब्त की थी। थोक दवा की दुकानों के संचालन पर भी रोक लगाई थी। बताया जा रहा है कि फव्वारा दवा बाजार में भी लखनऊ और वाराणसी से संदिग्ध दवाओं की बिक्री के लिंक मिलने पर छापेमारी की गई है। फव्वारा दवा बाजार से लखनऊ और वाराणसी की जिन फर्मों पर कार्रवाई की गई है उनके साथ दवाओं की खरीद बिक्री की गई है टीम ऐसी दुकानों के खरीद बिक्री के रिकॉर्ड चेक कर रही है।
मई, जून और जुलाई में छापेमारी
आगरा के फव्वारा दवा बाजार में मई में एक साथ औषधि विभाग की टीमों ने छापेमारी की थी। इसके बाद 14 से 19 जून तक छापेमारी की गई। सैंपल की दवाओं का जखीरा जब्त करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था और गोदाम सील कर दिए गए थे। जुलाई में भी छापेमारी से खलबली मची हुई है, छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दुकानें भी बंद हो गईं।