आगरालीक्स…आगरा में थार के अंदर मिलीं 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन. 10 अतिरिक्त् मैगजीन. फर्जी नंबर प्लेट…दो युवक अरेस्ट..जानें कौन हैं ये
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने अवैध हथियारों का जखीरा थार के अंदर से बरामद किया है. पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्त को अरेस्ट किया है. थार कार के अंदर से 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल मय मैग्जीन, 10 अतिरिक्त पिस्टल मैग्जीन, 02 मोबाइल फोन तथा ₹5,850 नकद बरामद. किए गए हैं. इसके अलावा फर्जी नंबर प्लेट्स भी मिली हैं. पुलिस इनकी जांच कर रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
उदयवीर सिंह पुत्र दरब सिंह निवासी ग्राम कन्जौली थाना सादाबाद जिला हाथरस।
यश शर्मा उर्फ अन्नू पुत्र वासुदेव शर्मा निवासी गौशाला मोहल्ला थाना निहालगंज जिला धौलपुर राजस्थान।
मुखबिर की सूचना पर किया अरेस्ट
थाना खेरागढ़ पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस (पश्चिमी जोन) के साथ मुखबिर की सूचना पर सैफऊ बॉर्डर गऊशाला के आगे पुलिया के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 महिन्द्रा थार गाड़ी, 11 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, 10 अन्य पिस्टल मैगजीन, 02 मोबाइल, रु0 5850/- (पिस्टल बेचकर), 04 नम्बर प्लेट जिसमें 02 नम्बर प्लेट फर्जी बरामद किया गया. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अवैध पिस्टलों की खरीद फरोख्त और तस्करी करते हैं. पुलिस ने दोनेां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्कर अवैध पिस्टल कहां से खरीदते थे और आगरा में इन्हें कहां और किन लोगों को बेचनी थी.