Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Lots of shorts of amul butter in Agra. Buying butter in black…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Lots of shorts of amul butter in Agra. Buying butter in black…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा में अमूल मक्खन की जबर्दस्त शॉर्टेज. दिल्ली गेट चाय वाले ने ब्रेड मक्खन और बंद मक्खन पर बढ़ाए 5 रुपये. ब्लैक में हो रही खरीददारी…

आगरा के लोग अमूल मक्खन के साथ ब्रेड और बंद ब्रेड खाने के शौकीन हैं. आगरा की फेमस दिल्ली गेट वाली चाय के साथ ब्रेड मक्खन और बंद मक्खन खाने के लिए लोग सुबह से देर रात तक यहां दिखाई देते हैं, लेकिन बीते कुछ दिन पहले ही दिल्ली गेट वाली चाय के दुकानदार ने ब्रेड—मक्खन और बंद—ब्रेड पर 5 रुपये बढ़ा दिए हैं. पहले जहां बंद—ब्रेड 25 रुपये में मिल रहा था वो अब यहां 30 रुपये में मिल रहा है और ब्रेड मक्खन 30 रुपये की जगह 35 रुपये कर दिया गया है. इसका कारण ये नहीं है कि अमूल का मक्खन महंगा हो गया है, बल्कि इसका कारण ये है कि आगरा में अमूल मक्खन की जबर्दस्त शॉर्टेज है और अमूल मक्खन को ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है.

20 दिन से नहीं मिल रहा अमूल मक्खन
दुकानदारों की मानें तो आगरा में करीब 20 दिन से अमूल मक्खन नहीं मिल रहा है. इसकी जबर्दस्त शॉर्टेज है. आगरा में कुछ ही जगह पर इसकी सप्लाई की जा रही है. छोटे—छोटे दुकानदारों तक तो ये पहुंच ही नहीं पा रहा है. दुकानदारों के अनुसार इससे पहले अमूल मक्खन की सप्लाई इस तरह नहीं रही. ऐसा पहली बार हुआ है. दुकानदारों का कहना है कि ब्रेड के साथ अमूल मक्खन खाने के शौकीन आगरा में बहुत हैं और लोग ब्रेड के साथ अमूल मक्खन को ही पसंद करते हैं. ऐसे में उनकी डिमांड को पूरी करने के लिए हमें ब्लैक में अमूल मक्खन खरीदना पड़ रहा है. एक दुकानदार ने बताया कि अमूल मक्खन की 52 रुपये वाली टिक्की को 10 रुपये महंगा खरीद रहे हैं जिसके कारण ब्रेड मक्खन और बंद मक्खन पर रेट बढ़ाए गए हैं.

दो महीने तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना
आगरा में अमूल मक्खन के सप्लायर्स के अनुसार आगरा में फिलहाल दो महीने तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है. जनवरी के बाद इसकी सप्लाई ठीक हो सकती है. अमूल का मक्खन की आवक इस समय आगरा में नहीं हो रही है जिसके कारण इसकी जबर्दस्त शॉर्टेज है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!