आगरालीक्स…आगरा में मधुकर अरोड़ा फिर बने सपा के महानगर उपाध्यक्ष. महानगर अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
अगले साल 2027 में होने जा रहे यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं को लोगों तक पहुंच बनाने के लिए कहा गया है तो वहीं पार्टी के जिम्मेदार लोगों को भी एक्टिव कर दिया गया है. आगरा में भी सपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. समाजवादी पार्टी आगरा में एक बार फिर मधुकर अरोड़ा को महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महानगर अध्यक्ष श्री शब्बीर अब्बास जी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है.