Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Mahakumbh of National Book Fair and Literature Festival in Agra from 25th November 2023…#agranews
आगरा

Agra News: Mahakumbh of National Book Fair and Literature Festival in Agra from 25th November 2023…#agranews

221

आगरालीक्स…आगरा में देखने जाइए किताबों की दुनिया. राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव का महाकुंभ 25 से, तीन सत्रों में होगा आयोजन, आएंगे उपमुख्यमंत्री भी

शब्द बाेलते हैं, तभी हर पुस्तक कुछ न कुछ कहती है और जीवन को नवदिशा देती है। शब्दों को बुनकर पुस्तकों का रूप देने तक का सफर आसान नहीं होता, इसके पीछे गहन शाेध, कल्पना और वास्तविकता का ताना बाना बुना होता है। इसी सीख को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अक्षरा साहित्य अकादमी आगरा में पहली बार राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव का आयोजन करने जा रही है। गुरुवार को एमजी रोड स्थित नागरी प्रचारिणी सभा में आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। आमंत्रण पत्र विमोचन के मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता, सुरेश चंद्र गर्ग और डॉ गिरधर शर्मा थे। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक व अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों का पुस्तकों के प्रति रूझान कम होता जा रहा है, जिसे बढ़ावा देने में पुस्तक मेला कारगर होगा।

कार्यक्रम संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक पचकुइयां स्थित जीआइसी मैदान में आयोजित होगा। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन तीन सत्र बाल सत्र, साहित्यिक सत्र एवं सांस्कृतिक सत्र होंगे, जिनके अन्तर्गत 27 आयोजन किये जाएंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आने का आश्वासन दिया है। सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक मेला का अवलोकन किया जा सकेगा। अक्षरा साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विनोद माहेश्वरी ने बताया कि पुस्तक मेला में प्रथम सत्र बाल साहित्य और साहित्यकारों को समर्पित होगा। जिसमें 1 दिसंबर को बच्चों के गांधी जी के नाम से प्रसिद्ध स्व. द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी जी की जयंती पर उनकी आत्मकथा का विमोचन एवं बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उपाध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने बताया कि इस राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवम् राष्ट्रीय साहित्य उत्सव के माध्यम से सामाजिक सराकारों को रेखांकित करने एवं उन्नयन के लिए प्रयास किए जाएंगे।
कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ना है क्योंकि जो हम पढ़ते हैं वो देखने और सुनने से अधिक स्मृति में रहता है। क्या और कैसा साहित्य हम पढ़ रहे हैं ये हमारे व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसलिए पुस्तक मेला में बाल साहित्य के साथ ही समाज को दिशा देने के लिए प्रसिद्ध हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आदि भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। सेंट एंड्रूज स्कूल के निदेशक डॉ गिरधर शर्मा ने कहा कि पुस्तक प्रेमियों के लिए स्वस्थ परंपरा का आगरा में आरंभ 2019 में हुआ था। इस अवसर पर श्वेता अग्निहोत्री, शीला बहल, पैंसी थामस, प्रो चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार शुक्ला, रोहित कात्याल आदि उपस्थित रहे।

पुस्तक मेला का ये रहेगा मुख्य आकर्षण
25 नवंबर को उद्घाटन सत्र के बाद सायं सांस्कृतिक सत्र में संगीत कला केंद्र की प्रस्तुति रहेगी। प्रतिदिन सुबह के सत्र में अप्सा और नप्सा के स्कूल बच्चे प्रस्तुतियां देंगे। 26 नवंबर को स्वास्तिक हैंडराइटिंग रिसर्च सेंटर की ओर से हस्तलेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता होगी। सायं के सत्र में माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की प्रस्तुति होगी। 27 नवंबर को आगरा महानगर लेखिका संघ का सत्र होगा और लता किशाेर मैजिक गुनगुनाती जिंदगी की ओर से होगा। 28 नवंबर को सहज योग एवं सायकाल अनिल जैन द्वारा नुक्कड़ नाटक होगा। सितार की प्रस्तुति प्रो. लवली शर्मा एवं डीइआइ के छात्रों द्वारा संगीत की प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर को महिला शांति सेना द्वारा घरेलू हिंसा कारण और निवारण पर चर्चा ओर सायं काल आथर्स गिल्ड इंडिया द्वारा सोशल मीडिया के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता पर चिंतन मनन होगा एवं कवियत्रि सम्मेलन होगा। 30 नवंबर को साहित्य विमर्श एवं किरन लालवानी द्वारा फैशन रैंप शाे होगा। द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी जी की स्मृति में 1 दिसंबर को बाल कवि सम्मेलन होगा। जिसमें उनकी आत्मकथा का विमोचन होगा। 2 दिसंबर के सभी सत्र व्यंग विद्या को समर्पित होंगे। 3 दिसंबर को पुलिस प्रशासन की चली कलम कार्यक्रम द्वितीय सत्र में होगा। आयोजन का समापन कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!