आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद में 25 साल की महिला की जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी हुई. डॉ. उद्भव बंसल ने सफलतापूर्वक की सर्जरी
शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा में न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. उद्भव बंसल द्वारा की गई।
25 वर्षीय महिला मरीज दाहिने हाथ और पैर में कमजोरी तथा सिर के बाईं ओर सूजन की समस्या के साथ अस्पताल आई थी। मरीज को पहले से बाईं पैराइटल हाई-ग्रेड ग्लियोमा की बीमारी थी, जिसका पता करीब 5 साल पहले भी दूसरे हॉस्पिटल में सर्जरी हो चुकी थी
जांच के बाद मरीज की सर्जरी डीकंप्रेसिव क्रेनिएक्टॉमी की गई और ब्रेन ट्यूमर को पूरी तरह सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार देखा गया है। दाहिने हाथ और पैर की कमजोरी पहले से काफी कम हुई है और मरीज की हालत इस समय स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में मरीज का इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण इस जटिल सर्जरी को सफल बनाया जा सका, जिससे मरीज और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।