आगरालीक्स ….आगरा में कुत्तों को डंडे और पत्थर से मारने का वीडियो सामने आया है, थाने में दी गई तहरीर।

आगरा के अर्जुन नगर की रहने वाली नीता गुप्ता कहना है कि वे अपनी कॉलोनी के 18 कुत्तों को खाना खिलाती हैं, सभी कुत्तों को वैक्सीन भी लगवा चुकी हैं। इसके बाद भी कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायरकर्मी हर रोज रात में कुत्तों को डंडे और पत्थर से मारते हैं।
कुत्तों को मारने का वीडियो
नीता गुप्ता का आरोप है कि रिटायर कर्मी द्वारा हर रोज कुत्तों को मारा जाता है। इसका उनके पास वीडियो है। इस मामले में थाने में तहरीर दी है। कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोड़ा ने बताया कि मामले में थाने में तहरीर है। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, इस मामले का वीडियो भी है। थाना प्रभारी शाहगंज का मीडिया से कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।