आगरालीक्स …Agra News: .आगरा में टोरंट के नए मीटर लगाने का विरोध, महिलाएं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, ईंट पत्थर फेंक, पुलिस फोर्स तैनात। ( Agra News: Women opposes torrents New Meter Installation in Agra#Agra )
आगरा के बमरौली कटारा के एत्मादपुर मदरा गांव में टोरंट कंपनी द्वारा पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं, इसका लोग विरोध कर रहे हैं। एक बार टीम को लोगों ने लौटा दिया था और बीच का रास्ता निकालने के लिए वार्ता करने के लिए कहा गया था। आरोप है कि शनिवार को टोरंट के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर पहुंच गए और नए मीटर लगाने लगे।
महिलाओं ने किया विरोध, ईंट पत्थर फेंक
टोरंट की टीम के नए मीटर लगाने का गांव में विरोध किया गया, आरोप है कि इसके बाद भी टीम मीटर लगाने लगी। विरोध करने पर महिला पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को रोका, धक्कामुक्की होने लगी, इस दौरान ईंट पत्थर भी फेंके गए। पुलिस की तरफ से भी लोगों को खदेड़ा गया, पुलिस टीम तैनात की गई हैं।