आगरालीक्स…. आगरा में दुकानदार के सीने में पानी प्लांट चलाने वाले ने मारी गोली, हालत गंभीर।
आगरा के कुएं वाली गली, गौतम नगर, एत्माउददौला निवासी 20 साल के गब्बर का पानी का प्लांट और परचून की दुकान है। बुधवार सुबह पांच बजे वह दुकान खोल रहा था, इसी दौरान पड़ोसी भगीरथ आ गया। उसने गब्बर पर फायर किया, गोली सीने में लगने पर गब्बर गिर गया। भगीरथ मौके से फरार हो गया। गब्बर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पानी के प्लांट को लेकर विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गब्बर और भगीरथ मिलकर पानी का प्लांट संचालित करते थे लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने अपने प्लांट खोल लिए, इसे लेकर विवाद चल रहा था, विवाद के चलते ही भगीरथ ने गब्बर को गोली मारी, पुलिस छानबीन में जुटी है।