आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिना टोल दिए निकले कई वाहन. टोल प्लाजा के कर्मचारी दीपावली का बोनस न मिलने पर बैठे हड़ताल पर..इधर टोल हो गया फ्री
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा से रात 12 बजे कई गाड़ियां बिना टोल दिए हुए निकलना शुरू हो गईं. टोल प्लाजा के 21 कर्मचारी रात 12 बजे दीपावली का बोनस न मिलने पर हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए जिसके बाद यह कंडीशन उत्पन्न हो गई. इस दौरान कैश में टोल देने वाले सभी वाहन बिना टोल दिए निकल गए तो वहीं आनलाइन देने वाले वो वाहन निकले जिनकी गाड़ी स्कैन नहीं हो सकी, वो लोग तेज रफ्तार में अपने वाहन यहां से निकाल ले गए.
श्रीसाईं व दातार कंपनी के कर्मचारी शनिवार रात टोल प्लाजा के बूम खोलकर धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा दो—तीन दिन से कहा जा रहा है कि बोनस का पैसा आपके खाते में आ जाएगा लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिया गया. मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी. इधर टोल फ्री होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बाद में किसी तरह कर्मचारियों को समझाया गया.