आगरालीक्स…दीपावली पर आफिस, घर में पूजा का समय जानें.शुभ मुहूर्त कितने बजे से..पूरी जानकारी
दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. इसे प्रकाश पर्व के रूप में हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक भी माना जाता है.
दिवाली पर मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर की पूजा होती है. इसके अलावा दीपोत्सव के पांच दिनों में भगवान धन्वंतरि, भगवान हनुमान, भगवान यमराज, देवी काली, सरस्वती, भगवान कृष्ण और राजा बलि की पूजा भी होती है. दीपोत्सव के तीसरे दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन महालक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है.
दिवाली पर घर के अलावा दुकान, आफिस, फैक्ट्री और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी लक्ष्मी माता की पूजा का विशेष हत्व है. आफिस, दुकान, फैक्ट्री और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजा के लिए दोपहर का समय सबसे अच्छा माना जाता है तो वहीं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सिद्ध प्राप्ति के लिए रात के प्रहर में पूजा करने का विधान होता है. जानिए सभी जगह पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त
आफिस के लिए — दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक
गृहस्थ, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी के लिए शाम 7 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 28 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त — शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक.
ब्रह्म मुहूर्त 21 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 55 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट का