आगरालीक्स… मैरिज सीजन में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत बढ़ी हुई हैं। सोना 24 से लेकर 14 कैरेट तक का बिकता है। सोना खरीदते में जानिये इनमें कितना होता है अंतर।

24 कैरेट में नहीं होती किसी धातु की मिलावट
सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता के सोने को 24 कैरट को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इस सोने में किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है।
22 से 14 कैरेट सोने में जानें इतनी होती है दूसरी धातु
22 कैरेट के सोने में 91.67 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु इसमें मिले होते हैं। 21 कैरेट सोना में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और 14 कैरेट सोने में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।
शनिवार-रविवार को नहीं जारी होते रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं लेकिन केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।