आगरालीक्स …Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई, पर्यवेक्षक की तैनाती। ( Agra News : Mass copy in DBRAU, Univ Agra Exam#Agra )
विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकाम परीक्षा में बाबा टीकम सिंह महाविद्यालय खैरगढ़ फिरोजाबाद में सचल दल की टीम ने 10 से दोपहर 12 बजे की दूसरी पाली की परीक्षा में छापा मारा, बीए छठवें सेमेस्टर की समाज शास्त्र और बीएससी छठवें सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। 49 छात्र परीक्षा दे रहे थे, छात्रों की ओएमआर पर एक जैसे उत्तर पर गोले बने हुए थे, टीम ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी है। इसके बाद सचल दल ने दोपहर 2. 40 बजे तीसरी पाली की परीक्षा में श्री नवाब सिंह महाविद्यालय बेंदी फिराेजाबाद में छापा मारा। बीए द्वितीय सेमेस्टर की इतिहास की परीक्षा चल रही थी, केंद्र पर 62 छात्र परीक्षा दे रहे थे। ओएमआर पर एक जैसे उत्तर दर्ज थे। सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। बोल- बोलकर सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट पर दोनों केंद्रों पर आगे की परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी। वहीं, केंद्र पर सामूहिक नकल की जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।