मथुरालीक्स …Mathura News : भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन कर घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गोली लगने के बाद 200 मीटर तक दौड़, बाइक सवार गोली मारकर फरार। ( Mathura News Video: 55 year old Business man killed in Mathura)
मथुरा की गायत्री विहार कॉलोनी के रहने वाले 55 साल के हेमेंद्र गर्ग का प्रिंटिंग प्रेस का काम है, वे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संगठन मंत्री थे। बुधवार रात को हर रोज की तरह से मोक्षधाम स्थित मंदिर में महादेव के दर्शन करने गए थे, दर्शन करने के बाद वहां से रात 10 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे।
बाइक सवारों ने मारी गोली
मंदिर के पास ही दो बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया अैर गोली मार दी, हेमेंद्र 200 मीटर तक दौड़े, इसके बाद लड़खड़ा कर गिर गए उन्होंने लोगों को बताया कि उन्हें गोली मार दी है। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी पुलिस जांच में जुटी हुई है सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।