Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Mayor and Municipal Commissioner held a meeting with DM regarding heavy rain alert in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Mayor and Municipal Commissioner held a meeting with DM regarding heavy rain alert in Agra…#agranews

120

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के कारण न हो कोई जनहानि इसके लिए मेयर और नगर आयुक्त ने की डीएम के साथ बैठक. बड़े नालों के किनारे बसी बस्तियों, पुराने शहर में लगातर होगी मॉनिटरिंग

आगरा में दो दिन से बारिश हो रही है और दो दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट है। ऐसे में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और अपर नगर आयुक्त एसपी यादव ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक में शहर के निर्णय लिया गया कि भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शहर के बड़े नालों के किनारे बसी बस्तियों, पुराने शहर में लगातर मॉनिटरिंग की जाए, जिससे कि किसी भी प्रकार से बारिश की आपदा से कोई जनहानि नहीं हो।

इसके लिए नगर निगम की टीम के द्वारा नालों और पुराने शहर की मॉनिटरिंग की जाएगी और जहां भी कोई परेशानी दिखेगी तुरंत रिस्पॉन्स टीम जाकर मोर्चा संभालेगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहले से जलजमाव को लेकर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में पंप आदि लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

महापौर ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है, मौसम विभाग द्वारा अभी और भारी बारिश होने की आशंका जताई है। ऐसे में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायतें जारी की हैं कि मानसून सीजन तक कोई भी अपने मोबाइल बंद नहीं करेंगे और 24 घंटे ऑन रखेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की टीम मॉनिटरिंग करेगी। इसके साथ ही नगर निगम के सभी शेल्टर होम की व्यवस्थाओं को बेहतर करके जरूरतमंद लोगों को उनमें आश्रय देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस भारी बारिश से कोई भी जनहानि न हो। शहर की वाल्मीकि और दलित बस्तियों में निगम की टीम द्वारा मॉनिटरिंग करने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि अलग अलग टीम बनाकर शहर के बड़े और पुराने नालों की मॉनिटरिंग की जा रही है और शेल्टर होम को सक्रिय कर दिया गया है। यहां पर कोई भी जरूरतमंद आकर ठहर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!