Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News : Medical student given massage with reals #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Medical student given massage with reals #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्रों ने बनाई रील्स, ये दिया संदेश।


विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अवसर पर “आत्महत्या पर वर्णन को बदलना” विषय पर एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा यू.जी, पी.जी, और नर्सिंग के छात्रों के ई पोस्टर, लघु वीडियो, रीलस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा गुप्ता ने विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आत्महत्या विषय पर बहुत सारी भ्रांतियां हैं, और सामान्य लोगों अभी भी इस विषय पर बात करने में हिचकते हैं। यह भी जानकारी दी कि यदि किसी को आत्महत्या का विचार मन में आए, तो अपने माता-पिता, दोस्तों या विश्वासी जन से अपने मन को जरूर साझा करें। अपने व्यस्त जीवन में कुछ पल अपने मित्रों की बात सुनने में दे और मदद मांगने में शर्मायें नहीं। योग अभ्यास, घ्यान क्रिया से तनाव में कमी आती है। समय पर साईकोलोजिस्ट की सलाह से आत्महत्या से बचाव संभव है।कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं और आत्महत्या रोकथाम के लिए अपने विचारों को ई पोस्टर, लघु वीडियो, रीलस के माध्यम से बखूबी व्यक्त किया जिसमें डॉ अंकुर गोयल, डॉ द्विया श्रीवास्तव, डॉ कामना सिंह, डॉ. रेनु अग्रवाल और डॉ. आशुतोष कुमार जज रहे। छात्रों में श्लोक, अभिषेक और रिशिता लघु वीडियो में और ई पोस्टर में विशेष, वेदांत और असीम विजेता रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. विकास कुमार, डॉ गौरव शर्मा, डॉ गीतू सिंह, डॉ प्रीति भरद्वाज आदि संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!