आगरालीक्स… आगरा में हल्का कोहरा छाया हुआ है, धूप नहीं निकली है। जानें मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान।
आगरा में बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्का कोहरा छाएगा, सुबह का तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में धूप निकल सकती है।
15 जनवरी तक रहेगी सर्दी और कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 15 जनवरी तक कोहरा और सर्दी रहेगी। ठंडी हवा चलेगी, अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-Jan 9.0 15.0 Moderate Fog
11-Jan 9.0 16.0 Shallow Fog
12-Jan 11.0 16.0 Shallow Fog
13-Jan 10.0 16.0 Shallow Fog
14-Jan 11.0 17.0 Fog or Mist
15-Jan 11.0 17.0 Fog or Mist