आगरालीक्स…आगरा में एक्सप्रेस वे 100 से अधिक वाहनों पर हुई कार्रवाई. झमता से अधिक सवारियां ले जाती मिली स्लीपर बसें.
आगरा में शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे और ग्वालियर हाइवे पर बसों की चेकिंग की गई. इस दौरान करीब 100से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई तो दो स्लीपर बसें नियमों के विपरीत चलतीं मिली.एक बस के परमिट में गलती थी तो वहीं दूसरी स्लीपर बस 20 सवारियां अधिक लेकर दौड़ रही थी.दोनों स्लीपर बसों की तकनीकी जांच की जाएगी. वहीं इसके अलावा ओवरलोड वाहनों, बिना सीट बेल्ट के जा रही कारों के भी चालान किए गए.
नो-हेलमेट, नो-फ्यूल के तहत की गई कार्रवाई
प्रशिक्षण के पश्चात् 08 प्रवर्तन दलों द्वारा जनपद के विभिन्न पैट्रोल पम्पों पर नो-हेलमेट, नो-फ्यूल के तहत कार्यवाही की गयी, जिसके क्रम में पेट्रोल पम्प संचालकों को बताया गया कि वह किसी भी दशा में बिना हेलमेट के पैट्रोल नहीं देंगे. वहाँ उपस्थित चालको को जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पैम्पलेट का वितरण किया गया तथा गुलाब के फूल देकर हेलमेट पहनने हेतु ‘गाँधी गिरी’ का सहारा लिया गया. इसके अलावा जनपद के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर हेलमेट न पहनने वाले 400 से अधिक चालकों के वाहनों के चालान भी किये गये. इसके अतिरिक्त, स्लीपर बसों के सुरक्षा मानकों हेतु जनपद के विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गयी.