आगरालीक्स…आगरा में वेलेंटाइन डे पर 500 से अधिक शादियां. यादगार होगा यह दिन. लोगों ने खुद चुना है इस दिन शादी का मुहूर्त
इस समय सहालग का टाइम चल रहा है और लगातार शादियां भी हो रही हैं, लेकिन इस बार 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन भी तमाम शादियां हैं. वेलेंटाइन डे को हमेशा से ही प्रेमी प्रेमिका दिन माना जाता है. लेकिन इस बाद वेलेंटाइन डे पर विवाह के शुभ मुहुर्त भी है. ऐसे में अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तमाम लोगों ने इस दिन को मुहूर्त विवाह के लिए चुना है. आगरा में भी 14 फरवरी को 500 से अधिक शादियां होंगी.
आगरा में लगभग हर विवाह स्थल में 14 फरवरी को शादी है और कई दिन पहले ही सारी बुकिंग हो चुकी हैं. कर्इ् लोगों ने सि दिन शादी कराने का अनुरोध किया है.