आगरालीक्स… आगरा के सरकार नर्सिंग होम में गंभीर हालत में भर्ती हुए गर्भवती का लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) से प्रसव कराया गया, एक किलो वजन के बच्चे ने जन्म दिया। मां और नवजात ठीक।
आगरा के सरकार नर्सिंग होम में जटिल सिजेरियन डिलीवरी और प्रसव कराए जा रहे हैं। इसी तरह के एक केस में सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट पर प्रसव पीड़ा होने के बाद गर्भवती को भर्ती किया गया। गंभीर हालत होने पर लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन प्लान किया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देबाशीष सरकार, डॉ. अंशिका सरकार वरिष्ठ एनेस्थेसिस्ट और उनकी सर्जिकल टीम ने लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन से प्रसव कराया। एक किलो वजन के नवजात ने जन्म लिया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ (पीडियाट्रिक सर्जन एमसीएच), डॉ. निखिल चतुर्वेदी और डॉ. अतुल गोयल को सहयोग रहा, ये सरकार हॉस्पिटल में 600 ग्राम के नवजात की भी जान बचा चुके हैं। अपनी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध डॉ. देबाशीष सरकार ने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में टीम का नेतृत्व किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि मां और बच्चे दोनों को उच्चतम स्तर की देखभाल मिले। उनकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने न केवल जान बचाई बल्कि मातृ एवं नवजात देखभाल में उत्कृष्टता के लिए सरकार नर्सिंग होम की प्रतिष्ठा को भी मजबूत किया।
जटिल सर्जरी के लिए पहचान बना चुका है सरकार नर्सिंग होम
डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा, “सरकार नर्सिंग होम असाधारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी टीम गंभीर परिस्थितियों में इतना सकारात्मक परिणाम दे सकी। हमारी प्राथमिकता हमेशा हमारे मरीजों की सुरक्षा और भलाई रही है, और यह सफल सर्जरी उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
सरकार नर्सिंग होम आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट सर्जरी के लिए अलग पहचान बना चुका है।