आगरालीक्स… आगरा में आज एक अक्तूबर से गैस सिलेंडरों के दामों में कमी हो गई है। त्योहारों पर मिल सकेगा लाभ। जानिये कितने कम हुए दाम।
इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के रेट

इंडियन ऑयल ने एक अक्तूबर को जारी गैस सिलेंडरों में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। गैस की कीमतों में 25.50 रुपये की कमी की गई है। 19 किलो का सिलेंडर अब 1859.50 रुपये में मिलेगा।
त्योहारों पर होगा फायदा
नवदुर्गा और दीपावली के अवसर पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर धारकों को इसका लाभ मिल सकेगा। त्योहारों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से दुकानदारों और व्यवसाइयों को काफी लाभ मिलेगा।