नईदिल्लीलीक्स…पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश में 5-जी सेवा लॉन्च की है। दिल्ली-मुंबई सहित आठ शहरों में एयरटेल की सर्विस आज से, जियो दिसंबर पूरे देश में देगा।
इंडियन मोबाइल कांग्रेस में की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2022 की शुरुआत करते हुए 5-जी सेवा लॉन्च की। इसकी शुरुआत दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है, यह कार्यक्रम चार अक्टूबर तक चलेगा।
पीएम ने वीडियो कॉल से महाराष्ट्र के स्कूली बच्चों से की बात
पीएम मोदी ने 5-जी वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र के एक स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की। .यह कॉल जियो के नेटवर्क पर की गई।
5-जी से देश में नये दौर की दस्तकः मोदी
उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश को टेलीकॉम इंड्रस्ट्री की ओर से 130 करोड़ भारतवासियों को 5-जी के तौर पर शानदार उपहार मिल रहा है। 5-जी देश में नये दौर की दस्तक है। मैं प्रत्येक भारतवासी को बधाई देता हूं।