आगरालीक्स…आगरा में योग के साथ हुई सुबह, मानसिक चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया योग. मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है योग…
आगरा मीनोपोज सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को मानसिक चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह की शुरुआत योग के साथ हुई. यहां लगभग 65 लोगों ने एक साथ योग किया. ट्रेनर अरुण की उपस्थिति में डॉक्टरों ने भी योग में भाग लिया और योग के महत्व व इसके दैनिक जीवन में शामिल करने के बाद होने वाले लाभों को भी बताया. इस दौरान मानसिक रोग चिकितसालय के कैंपस में विभिन्न प्रकार के योगासन आयेाजित किए गए. संगीत के साथ भी योग किया गया तथा मेडिटेशन सत्र भी आयोजित हुआ. प्राकृतिक वातावरण में हुए इस योग कार्यक्रम को हर किसी ने एंज्वॉय किया. ये डॉक्टर रहे उपस्थितडॉक्टर संजना महेश (अध्यक्ष, इंडियन मीनोपोज सोसाइटी), डॉक्टर किया पाराशर (सचिव), डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डॉक्टर संगीता चतुर्वेदी, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर आरती, डॉक्टर अनुपम गुप्ता व अन्य।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
- स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना
- मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना
- डी एडिक्शन के बारे में जागरूकता बढ़ाना
- प्राणायाम