Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Mulayam Singh Yadav’s condition stable but critical, pray for his good health in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mulayam Singh Yadav’s condition stable but critical, pray for his good health in Agra…#agranews

256

आगरालीक्स…सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत स्थिर लेकिन नाजुक. मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन. आगरा में उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अबुउलाह दरगाह और फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. गुरुवार को मेदांता, गुड़गांव ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जसके अनुसार वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं. अस्पताल में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और परिवार के कई लोग मौजूद हैं.

इधर आगरा में अपने नेताजी के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंतित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रार्थनाओं का दौर शुरू कर दिया है. यूपी में कई जगह हवन आदि किए गए तो आज आगरा में चादरपोशी की गई. आज अबु उलाह दरगाह सज्जादा नसीन सईद मोहतशीम अली के साथ समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए चादर पोशी की और उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ की.

वहीं महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईसुद्दीन प्रिंस के नेर्तत्व में सपाइयों ने फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख़ सलीम चिश्ती के दरबार में चादरपोशी कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र ही स्वस्थय होने और लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!