Saturday , 19 April 2025
Home आगरा Agra News: Municipal Corporation ready for the development works of Janakpuri Festival…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Municipal Corporation ready for the development works of Janakpuri Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी को लेकर दयालबाग में क्या-क्या काम होंगे. इसको लेकर लिस्ट बना ली गई है. नगर निगम ने बनाई विकास की योजना….

इस बार दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव 21 से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। जनकपुरी महोत्सव समिति दिन-रात तैयारियों में जुटी है। अब उनके साथ जिला प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुटने लगा है। इस क्रम में सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण किया और जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय पर समिति के पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की। समूचे जनकपुरी क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत, साफ-सफाई, पेड़ों की छँटाई के साथ-साथ नाली, सड़क, खरंजों की मरम्मत के लिए योजना बनाई गई। जनक महल का भ्रमण कर लोगों के आने जाने के लिए रूट प्लान पर मंथन किया गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनकपुरी समिति की तरफ से प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। आयोजन से पूर्व सारे कार्य निपटा दिए जाएंगे। इस दौरान उप नगर आयुक्त विकास सैनी, आगरा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, जोनल अधिकारी एके सिंह, एई एसके ओझा, एई लाइट अभिजीत यादव, अग्रहरि, जेई इंद्रजीत सिंह, जैडएसओ महेंद्र सिंह और एसआई राज बहादुर मौजूद रहे। जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग (तपन), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री रामचरन शर्मा, मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार, पार्षद अमित दिवाकर, विधिक सलाहकार सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, एसपी भारद्वाज, कार्यालय प्रभारी तिलकधारी शर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम और बलदेव बघेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Workshop on Food for Mental Health in Mental Health Carnival, Agra

आगरालीक्स…खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहेंगे तो भोजन का...

आगरा

Agra News: Special prayers were held in the churches of Agra on Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. प्रभु ईसा...

आगरा

Agra News: Agra in the grip of severe heat, temperature reaches 42 degree Celsius…#agranews

आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा....

आगरा

Agra News: An initiative to empower women entrepreneurship, ‘She Will’ organization shared the secret of business success…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अपना नया बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाली म​हिलाओं को दी...

error: Content is protected !!