आगरालीक्स…आगरा में आंधी से गिरे पेड़ और होर्डिंग हटाने निकली नगर निगम की टीम. कई जगह से आईं शिकायतें.
आगरा में आज शाम को आए आंधी तूफान ने तबाही मचा कर रख दिया है. जगह—जगह होर्डिंग और पेड़ गिर गए हैं. इससे रास्ते बंद हो गए हैं. भगवान टाकीज पर साइनेज गिर जाने के कारण काफी देर तक एमजी रोड का रास्ता अवरुद्ध रहा. इसके अलावा शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य रास्तों पर भी पेड़ गिर गए हैं. ऐसे में लोगों के सामने आवागमन अवरुद्ध होने की समस्या पैदा हो गई है. नेहरू नगर, खंदारी केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर भी बीच सड़क पर पेड़ गिर गए हैं.
लोगों की लगातार आ रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने अपनी टीम भेज कर रास्ते पर गिरे पेड़ और होर्डिग्स को हटवाना शुरू करा दिया है. एई दीपांकर सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान एक पेड कमिश्नरी के पास, एक जयपुर हाउस और एक नार्थ विजय नगर कालोनी में गिरने की सूचना मिली थी जिसे नगर निगम की टीम भेज कर हटवा दिया गया. इसके अलावा भगवान टाकीज पर पीडब्ल्यूडी का एक साइनेज होर्डिंग गिरने से जिसके कारण रास्ता बाधित हो गया था, नगर निगम ने जेसीबी और कटर आदि के साथ कर्मचारियों को भेज कर वहां से होर्डिंग को काटकर हटावाया. इसे अलावा जहां—जहां से सूचनाएं आ रही हैं, वहां टीमें भेजी जा रही हैं.