आगरालीक्स…आगरा में मुस्लिम सामाजिक संस्था ने किया पौधरोपण. फतेहपुर सीकरी से लेकर सेल्फी प्वाइंट और मदरसे में भी लगाए पौधे.
दुनिया भर में तेज़ी से बदलते और बिगड़ते माहौल को देखते हुए गैर राजनीतिक मुस्लिम संगठन दावते इस्लामी इंडिया ने 1 करोड़ 20 लाख पेड़ लगाने का फैसला किया है. दावते इस्लामी इंडिया का यह पौधारोपण कार्यक्रम इसी माह 15 अगस्त से शुरू हुआ जो कि आज एक सप्ताह तक जारी रहा। संगठन के एक अधिकारी ने कहा, संगठन लंबे समय से मानवता और समाज के कल्याण के लिए काम कर रहा है और भविष्य में भी इसे जारी रखने के लिए निर्धारित है। दावते इस्लामी इंडिया इससे पहले भी सामाजिक प्रवृत्ति से जुड़ी ढेर सारी गतिविधियां कर रही है।

इसी के तहत आज फतेहपुर सीकरी में थाना कोतवाली व ब्लॉक में पौधारोपण किया गया जिसमें आरिफ अत्तारी, डिस्ट्रिक निगरान इकबाल अत्तारी, मुहम्मद रज़ा अत्तारी, साहब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इस्लाम चेयरमैन सागीर अत्तारी, पूर्व नगर अध्यक्ष सपा राशिद हसन, चौकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह, अब्दुल कदीर अत्तारी ने हिस्सा लिया. वहीं आगरा में दावते इस्लामी इंडिया का मदरसा जमियातुल मदीना फैजाने मदीना आगरा में और सेल्फी पॉइंट फतिहाबाद रोड पर पुलिस कर्मियों के साथ में पौधरोपण किया गया। मदरसे के प्रिंसिपल जफर मदनी साहब, रजा खान अत्तारी, इकबाल अत्तारी, नौशाद अत्तारी, वसीम बेखूद, हाजी मोहम्मद मिया, मदरसे के टीचर्स ने मिल कर पौधे लगाए और देश को हरा भरा करने की अपील की।
